अजमेर। अजमेर हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ानें की धमकी के मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से सघन जांच की जा रही है, जबकि सिविल डिफेंस टीम और फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुकी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और मामले की जांच जारी है।