अजमेर, 6 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार 7 मार्च को प्रातः 10.30 बजे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अतर्गत संचालित मदार रेलवे स्टेशन अजमेर से तिरूपति प्रस्थान रेल यात्रा को हरी झण्डी दिखाऐंगे। प्रातः 11.30 बजे रेडक्रॉस सोसायटी भवन, जेएलएन हॉस्पिटल के सामने के नवनिर्मित विश्राम गृह के कमरों एवं हॉल का लोकार्पण किया जाएगा। अपराह्न 4 बजे ग्राम खरेखड़ी में रामदेव मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। वे रविवार 8 मार्च को प्रातः 9.30 बजे रोड़वेज बस स्टैण्ड के पास जयपुर रोड़ पर अजमेर प्रवेश द्वार से लेकर अम्बेडकर सर्किल सड़क मार्ग एवं विभिन्न चौराहों के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे। प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान शास्त्रीनगर में वन मेले के आयोजन में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।