अजमेर। अजमेर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। लोहागल रोड पर ज्ञानोकार मेमोरियल न्यू लाइफ हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसे मल्टी स्पेशियलिटि अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। 6 मार्च की सुबह दो शातिर चोर दीवार कूदकर अस्पताल परिसर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने परिसर में बने तीन गोदामों को निशाना बनाया। करीब 10 लाख की चोरी
चोरों ने दो गोदामों के ताले तोड़ दिए। जबकि एक गोदाम का ताला नहीं टूटने पर उसका गेट ही तोड़ डाला। चोर गोदामों में रखा कॉपर वायर और अन्य कीमती निर्माण सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।