अजमेर। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से वैश्विक स्तर पर भारी अनिश्चितता देखी जा रही है। निवेशक सुरक्षित निवेश का रुख कर रहे हैं। जिससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल देखा जा रहा है। इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को सोने में 5,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में भी 10,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।