Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260227_130244

अजमेर। भारतीय क्रिकेटर र‍िंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र स‍िंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से  जंग के बाद निधन हो गया। टी20 वर्ल्ड कप के बीच यह खबर सामने आने से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। रिंकू सिंह के पिता पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल में ही उनको हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *