Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260227_143911

अजमेर। सीकर फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को खाटू में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शेखावाटी के खाटू धाम में बाबा खाटूश्यामजी 125 किलो चांदी से निर्मित भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। यह परंपरा करीब 350 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। मंदिर प्रशासन ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *