Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260222_055701

अजमेर। नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिल को पास कराने की मांग को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में संसद के दोनों सदनों में ‘नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिल 2025’ पेश किया जा चुका है। अब इस बिल को लोकसभा और राज्यसभा से जल्द से जल्द पास करवाकर कानूनी रूप से लागू करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश की रक्त व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

थैलेसिमिया सोसाइटी के जगदीश चेलानी ने कहा कि यह नया बिल ‘ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940’ के पुराने और अव्यावहारिक कानून की जगह लेगा। इस नए कानून के लागू होने से 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान के जरिए खून की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही, राष्ट्रीय मानकों के अनुसार खून का स्टोरेज और गुणवत्ता जांच (जैसे नैट टेस्टिंग) के बाद ही इसे वितरित किया जाएगा। 

इस बिल को कानून बनवाने के उद्देश्य से इसी महीने राजस्थान के सभी 25 लोकसभा और 10 राज्यसभा सांसदों को ईमेल के जरिए ज्ञापन भेजा गया है।

जगदीश चेलानी ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को अजमेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की गई। उन्हें इस नए बिल की जरूरत और अहमियत के बारे में बताकर इसे जल्द से जल्द पास करवाने का निवेदन किया गया।

सांसद भगीरथ चौधरी ने इस विषय को ध्यान से सुना और समझा। उन्होंने भरोसा दिया है कि वे खुद इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे और अन्य सांसदों से भी इस बारे में बात करेंगे। आने वाले दिनों में इस बिल के समर्थन के लिए बाकी सांसदों से भी इसी तरह की मुलाकातें की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *