अजमेर। जयपुर के चाकसू में नेशनल हाईवे-52 पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर 200 मीटर दूर गिरा। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू होकर थार डिवाइडर पर चढ़ गई। थार का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा चाकसू थाना इलाके में टिगरिया चौराहे पर गुरुवार शाम 6 बजे हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें थार की टक्कर से बाइक सवार उछलता नजर आ रहा है।