अजमेर। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। और कई महीनों बाद कोविड-19 (Covid-19) के एक्टिव मामले 5300 से ज्यादा हो गए हैं। देश में कोरोना के मामलों में पहली बार इतनी वृद्धि देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में करीब 500 केस की बढ़ोतरी हुई है। और यह बढ़कर 5364 हो गए हैं। जो 5 जून तक 4,866 थे। 15 दिनों में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 20 गुना से ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। बता दें कि 22 मई को देश में कोविड-19 के एक्टिव केस (Covid-19 Active Case) की संख्या 257 थी, जो अब बढ़कर 5364 हो गए हैं।