अजमेर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अभिनेता शरद कपूर की आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। शरद कपूर (जिन्हें ‘जोश’ और ‘लक्ष्य’ जैसी फिल्मों में देखा गया है) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर काम और मदद की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि वह लंबे समय से आर्थिक, मानसिक और नैतिक दबाव से जूझ रहे हैं और बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में चोट भी लग गई थी। सलमान खान की टीम ने शरद कपूर से संपर्क किया। उनका हालचाल जाना और उन्हें आर्थिक सहायता देने का जिम्मा उठाया है ताकि वह अपनी मौजूदा जरूरतों को पूरा कर सकें। सलमान खान के अलावा अभिनेता सोनू सूद भी शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए हैं और उनके पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी है। इसके अलावा शरद को एक हॉलीवुड फिल्म भी मिली है जिसकी शूटिंग वह जनवरी से शुरू करेंगे।