Mon. Nov 16th, 2026
IMG_20261116_150629

अजमेर। पुष्कर मेले में आया 21 करोड़ रुपये कीमत का घोड़ा, 10 लीटर दूध और बिसलेरी का पानी, जानिए गोल्डन किंग घोड़े की खासियत पर चर्चा में छाया गोल्डन किंग (Golden King) राजस्थान के प्रसिद्ध पुष्कर मेले (Pushkar Fair) में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है और इसका रंग दुर्लभ क्रिमेलो शैंपेन (Cremello Champagne) है। जिससे इसके बाल और आंखें सुनहरे दिखाई देते हैं। इस घोड़े की अनुमानित कीमत 21 करोड़ रुपये है। इस घोड़े की ऊंचाई लगभग 65 इंच है। यह घोड़ा सूरत के व्यवसायी केदार पारीक का है। जिन्होंने इसे अपनी बेटी को जन्मदिन पर तोहफे के रूप में दिया था। मालिक के अनुसार, उन्हें सोने से गहरा लगाव है, इसलिए उनके पास ऐसे सुनहरे घोड़े हैं। इसकी खास खुराक में रोजाना 10 लीटर दूध और पीने के लिए शुद्ध बिसलेरी का पानी शामिल है। इस घोड़े की ब्रीडिंग फीस लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। मालिक का कहना है कि यह उनके लिए अनमोल है और वे इसे किसी भी कीमत पर बेचने के लिए तैयार नहीं हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *