Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250414_154857

 

 

अजमेर / 14 अप्रेल 2025 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने सोमवार को अजमेर में सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार, भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं आधुनिक भारत हेतु उनके योगदान पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

 

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब ने दलितों व पिछड़ों के सम्मान व मानव कल्याण हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, उनका ये योगदान सदैव स्मरण रहेगा और उनके आदर्श पीढ़ियों तक प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, भाजपा अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, भाजपा अजमेर जिला प्रभारी बिरमदेव सिंह सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *