Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250414_133944

अजमेर। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के चर्चित घोटाले का प्रमुख आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हुई। अब उसे भारत लाने की तैयारी है। भगोड़े चोकसी के बेल्जियम से प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई और ED लगातार वहां की एजेंसियों के संपर्क में हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पीएनबी बैंक फ्रॉड मामले में भारत के अनुरोध पर मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कि या गया है। जांच एजेंसियों को पिछले दिनों पता चला कि भगोड़ा हीरा व्यापारी और पंजाब नेशनल बैंक के लोन फ्रॉड केस में वांटेड मेहुल चोकसी बेल्जियम में है। इसके बाद भारत के अनुरोध पर उसे वहां गिरफ्तार किया गया। मेहुल चोकसी पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में पाया कि साल 2014 से 2017 के बीच चोकसी ने अपने साथियों और पंजाब नेशनल बैंक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग और फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट जारी करवाए। इससे बैंक को करीब 6097.63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *