Tue. Oct 20th, 2026
20240129_150129

अजमेर। सांसद व केंद्रीय जल संसाधन समिति के सदस्य भागीरथ चौधरी ने कहा। कि जल ही जीवन है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना पर अब हल निकालने के लिए राजस्थान व मध्य प्रदेश के बीच पानी के बंटवारे को लेकर चल रहे। विवाद को डबल इंजन की सरकार ने खत्म किया है। नदी जोड़ने का अटल बिहारी वाजपेय का सपना था। जिसे अब धरातल पर उतारा जाएगा। इस योजना से खेती के साथ पर्यटन उद्योग को भी फायदा होगा। राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों को इसका फायदा होगा। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का उद्देश्य दक्षिण राजस्थान में बहने वाली चंबल नदी और उसकी सहायक नदियों का उपयोग राजस्थान के दक्षिणी पूर्वी जिलों में करना है। जहां पर सिंचाई हेतु जल का अभाव है। और पीने के पानी की कमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *