Tue. Oct 20th, 2026
20240128_143531

अजमेर। घर से स्कूल गई 10वीं की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। घर वालों ने तलाश किया लेकिन उसके बाद भी नहीं मिली पिता ने उसके मोबाइल फोन पर आए कॉल के आधार पर एक युवक पर शक जताया है। पिता का आरोप है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर घर से 80 हजार रूपए भी ले गया। विजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शंभूगढ़ निवासी पिता ने रिपोर्ट देकर बताया। कि उनकी दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग बेटी स्कूल के लिए घर से निकली थी। जब स्कूल समय पूरा होने के बाद भी वह घर पर नहीं लौटी तो तलाश किया गया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला घर वाले फोन पर देखा तो एक नंबर से कॉल आया हुआ था। पता करने पर फोन वाले का नाम सांवरलाल माली पुत्र नानूराम पाया गया इस पर पहले भी शक था। और यह बहला फुसला कर उनकी लड़की और 80 हजार रुपए ले कर फरार हो गया है। सोर्स भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *