Tue. Oct 20th, 2026
20240126_055525

अजमेर, 25 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित को विधानसभा चुनाव-2023 के दौरन बेहतरीन कार्य करने पर राज्य स्तर पर राज्यपाल श्री कल राज मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरूवार को राजस्थान इन्टनेशनल सेन्टर (आरआईसी) जयपुर में आयोजित हुआ। इसमें विधानसभा चुनाव-2024 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के हाथाें से सम्मानित किया गया। अजमेर की जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित द्वारा नवीन वोटर पंजीकरण एवं वीटीआर वृद्वि के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने पर गुरूवार को राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. भारती दीक्षित ने इसे विधानसभा चुनाव में लगी टीम का सम्मान बताया। यह चुनाव कार्य में लगे प्रत्येक अधिकारी एवं कार्मिक का सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *