Tue. Oct 20th, 2026
20240123_125715

अजमेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में राजस्थान लोक सेवा आयोग आज या कल में फैसला कर सकता है। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आयोग को पत्र भेजा जा चुका है। आरएएस परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा 27 या 28 जनवरी को होनी थी। राज्य सरकार ने गुरुवार को आयोजित कैबिनेट मीटिंग में चर्चा के बाद तय किया कि आरएएस 2023 के मुख्य परीक्षा के प्रस्तावित तिथि को आगे बढ़ाने के लिए आरपीएससी को पत्र भेजा जाएगा। बताया जाता है कि कार्मिक विभाग की ओर से आयोग को पत्र मिल चुका है। शुक्रवार को उर्स का अवकाश था इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को आदि दिन का अवकाश रहा। लिहाजा अब डेट आज कल में घोषित की जा सकती है। सोर्सभास्कर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *