Tue. Oct 20th, 2026
Screenshot_20240121-134500_Gallery

अजमेर। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर राम में हो गया है। अजमेर शहर की दीपावली की तरह सजावट की गई है। जिले भर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज कई जगहों पर शोभा यात्रा में राम जी की सवारी निकाली जाएगी। मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सोमवार को लाइव प्रसारण भी देखने के लिए बड़े-बड़े एलईडी लगाए गए हैं। नगर निगम की ओर से चौपाटी के चारों तरफ तथा मुख्य कार्यालय एवं विभिन्न चौराहा पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रंगोली व दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांधी भवन पर बड़ी एलइडी के माध्यम से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *