Tue. Jan 20th, 2026
20240119_202106

अजमेर। गोतम नगर शीतला माता मंदिर स्थित एक महिला (सोनू ) को 2 महीने बाद ही दहेज लोभियो द्वारा प्रताडित कर जान से मारने का मामला सामने आया है। मृतका के परिवार ने जिला अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। जिला अधीक्षक को ज्ञापन देकर मृतका के भाई ने बताया कि। उसकी बहन का विवाह 27 नवंबर 2023 को मेंहराना नागौर स्थित शिव जी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही मृतका की सास और जीजा के द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। और दहेज की मांग की जा रही थी। जब मृतका 12 दिसंबर 2023 को अजमेर में परीक्षा देने आई थी। तब भी उसने अपने परिवार वालों को बताया था। कि उसके पति और उसकी सास के द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन परिवार जन के द्वारा उसे समझा कर वापस भेज दिया गया। उसके बाद से मृतका बहुत परेशान रहने लगी। मृतका के परिवार को शक है। कि उसकी हत्या की गई है। मृतका के परिवार व क्षेत्रवासियों के द्वारा शुक्रवार शाम को पीड़िता को इंसाफ मिल सके। इसके लिए पीड़िता के घर के पास रोज मेंल प्रेस से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रोज मेंल प्रेस से शुरू होकर, अजय नगर से होते हुए। रामबाग चौराहा से वापस पीड़िता के घर पर खत्म हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *