Tue. Oct 20th, 2026
20240116_141513

अजमेर। नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी थी। अब सिविल लाइन थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसकी सहेली के जरिए कमल नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। दिसंबर 2023 में आरोपी ने उसे उसकी बेटी को अपने साथ रखने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। आरोपी कमल से संबंधित जानकारी पर वह अपनी सहेली को सांझा करती थी। दिसंबर 2023 में आरोपी ने अपना जन्मदिन उसके साथ मनाने आया अपनी गाड़ी में लेकर केकड़ी चला गया। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव भी रखा। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपने सहेली को दी आरोपी ने महिला को एक होटल के बाहर बुलाया वह बहाना बनाकर उसे होटल के कमरे में ले गया। और पार्टी के बहाने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं अब पीड़िता के विरोध करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सोर्स दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *