Tue. Oct 20th, 2026
20240115_180545

अजमेर। ख्वाजा साहब के 812वे उर्स में शिरकत करने के लिए सोमवार को पाकिस्तानी जायरीन का जत्था स्पेशल ट्रेन से अजमेर पहुंचा। पाकिस्तानी जायरीन गरीब नवाज के लिए विशेष तोहफे लेकर आए हैं। जायरीन ने बड़ी अकीदत से इनको संभाल कर रखा हुआ था। पाक जायरीन ने रविवार को वाघा बॉर्डर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया।  पाक जत्था अमृतसर स्पेशल ट्रेन से सोमवार दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचा। ट्रेन करीब चार घंटे देरी से अजमेर पहुंची। पाकिस्तानी जायरीन अपने सरकार की चादर भी साथ लाए हैं। पाक जायरीन जब अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। तो इनमें से कुछ में दुआ के लिए हाथ उठाएं। और ख्वाजा नगरी पहुंचने का शुकराना अदा किया। अजमेर पहुंचते ही पाक जायरीन ने रेलवे स्टेशन के फर्श को चूम कर अपनी हकीदत का इजहार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *