Mon. Oct 19th, 2026
20240110_205744

अजमेर 10 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को पुष्कर सरोवर पर वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचने पर श्री शर्मा का तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के संयोजक श्री श्रवण पाराशर अध्यक्ष श्री पुष्कर नारायण, ट्रस्टी श्री विमल नारायण बादल, श्री गोविन्द पाराशर, श्री कौशल, श्री हरिभाई एवं दीपक पाराशर ने स्वागत किया। पुष्कर सरोवर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से पूजा कर दुग्धाभिषेक किया। पवित्र सरोवर की आरती कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रार्थना की। पूजा श्री नरेश रायता, श्री हेमन्त रायता, श्री दिनेश रायता एवं श्री कमल रायता ने कराई। इनके साथ सांसद श्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिव स्वरूप महर्षि, अध्यक्ष श्री देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व सभापति श्री कमल पाठक, श्री अरूण पाराशर, श्री अर्जुन नलिया ने भी पूजन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *