Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 8 जनवरी। अटल भू-जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय पंचायत समिति स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ललित गोयल ने बताया कि अटल भू-जल योजनान्तर्गत अजमेर जिले की 3 पंचायत समितियों में सिचांई प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान दादाबाड़ी, कोटा द्वारा प्रस्तावित एक दिवसीय पंचायत समिति स्तरीय प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के लिए 18 जनवरी को कृषि विभाग (आत्मा) सभागार अजमेर में, पंचायत समिति पीसांगन के लिए 19 जनवरी को पंचायत समिति सभागार पीसांगन में तथा पंचायत समिति श्रीनगर के लिए 30 जनवरी को पंचायत समिति सभागार श्रीनगर में कार्यशाला होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *