Mon. Oct 19th, 2026
20240107_124620

अजमेर। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 812वे उर्स का झंडा दरगाह के बुलंद दरवाजे पर सोमवार शाम को चढ़ाया जाएगा। झंडा चढ़ाने के लिए भीलवाड़ा का गौरी परिवार अजमेर पहुंच गया है। उर्स की विधिवत शुरुआत रजब महीने का चांद दिखाई देने पर 12 या 13 से होगी। हर साल हिजरी संवत के जमादिउस्मानी महीने की 25 तारीख को झंडा चढ़ाया जाता है। इस बार यह 8 जनवरी को चढ़ाया जा रहा है। सोमवार को अस्त्र की नमाज के साथ झंडे का जुलूस दरगाह कमेटी के गेस्ट हाउस से शुरू होगा। मुतवल्ली परिवार के सैयद मारूफ चिशती की सदारत में निकलने वाले जुलूस में गोरी परिवार के सदस्य फखरुद्दीन गौरी आदि चादर और शिरिनी लेकर चलेंगे। और जुलूस के दौरान बड़े पीर साहब की पहाड़ी से तोप के गोले दागे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *