Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 5 जनवरी। सम्भागीय आयुक्त डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा 2023 (कॉलेज शिक्षा विभाग) की गोपनीयता बनाए रखने की दृष्टि से अजमेर सम्भाग के जिला मुख्यालय अजमेर में रविवार 7 जनवरी को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक इन्टरनेट बन्द रहेगा। इस दौरान 2जी, 3जी, 4जी, 5जी, इन्टरनेट सेवा, बल्क एसएमएस,एमएमएस, व्हाटसएप, फेसबुक, ट्वीटर अन्य सोशल मिडिया सेवा अस्थाई रूप से निलम्बित रहेगी। वॉइस कॉल, ब्रॉण्ड बैण्ड एवं लीज लाईन डाटा की सुविधा इससे अप्रभावित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *