Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर, 4 जनवरी। पंचायती राज संस्थाओं में वार्ड पंच एवं उपसरपंच के उप चुनाव बुधवार 10 जनवरी को होने के कारण सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही पुर्नमतदान की स्थिति में भी सम्बन्धित मतदान क्षेत्र में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि मावशिया श्रीनगर के वार्ड पंच क्रमांक 7, कुचील किशनगढ़ के वार्ड पंच क्रमांक 3 तथा उप सरपंच एवं भिलावट किशनगढ़ के वार्ड पंच क्रमांक 2 के उपचुनाव निर्धारित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *