Mon. Oct 19th, 2026
20240103_140256

अजमेर। इस सीजन का पहला घना कोहरा देखकर हाड़ कंपकपाने लगा। शहर में बुधवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरे के चलते सुबह के समय वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। इस सीजन का पहला घना कोहरा देखकर हर कोई ठंड से कपकपाने लगा। मंगलवार देर रात्रि से घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी मात्र 10 मी भी नहीं रही सामने से आने वाले वाहनों की लाइट तक नहीं दिखाई दे रही थी। बुधवार को कोहरे और ठंडी शीतलहर ने तड़का लगाया है। 11 बजे के बाद सूरज दिखा और धूप में तीखापन दोपहर बाद ही बड़ा। गलन के चलते लोग सड़कों, घरों और दफ्तरों में हीटर सिगड़ी लकड़ी के सूखे पत्तों के अलावा जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *