Sun. Oct 6th, 2024
20240102_202627

अजमेर, 2 जनवरी। गणतन्त्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राधेश्याम डेलु ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में प्रातः 9.30 से किया जाएगा। सामूहिक परेड, बैण्ड तथा शारीरिक व्यायाम के प्रदर्शन का अन्तिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को होगा। इसमें राजस्थान पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम के उपायुक्त, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक की एक कमेटी गठित की गई है। गणतन्त्र दिवस श्री पूर्व संध्या पर जवाहर रंगमंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सांय 7 बजे से होगा। इसके लिए नगर निगम उपायुक्त, उपखण्ड अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक एवं माध्यमिक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उपनिदेशक पर्यटन विभाग एवं प्राचार्य केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की एक समिति का गठन किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अनुशंषा कमेटी के पास भिजवानी होगी। कमेटी के अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन अध्यक्ष होंगे। साथ ही उपायुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक सदस्य रहेंगे। विभागीय कर्मचारियों के लिए अनुशंषा पत्र सीधे स्वीकार किए जाने के स्थान पर जिला स्तरीय अधिकारी के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। मंच संचालन डॉ. राकेश कटारा एवं श्रीमती वर्तीका शर्मा द्वारा किया जाएगा।

 

 

 

 

 

नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति

02 जनवरी 2024, 06:57 PM

विकसित भारत संकल्प यात्रा कोने-कोने तक तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की योजनाएं, आमजन को मिल रहा योजनाओं का लाभ

02 जनवरी 2024, 06:56 PM

पंचायत समिति सुवाणा की साधारण सभा की बैठक अब 08 जनवरी को

02 जनवरी 2024, 06:55 PM

डॉ. कमलेश शर्मा और अमित शर्मा को मिलेगा ‘लाइफ टाइम मरु रत्न 2023’ पुरस्कार 12 अन्य विभूतियों को मरू रत्न से भी नवाजा जाएगा, जोधपुर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

जानकारी

वेबसाइट दर्शक: 4835662

अंतिम अपडेट : 02 जनवरी 2024, 06:57 PM

उपयोगी लिंक

जन सूचना पोर्टल

राजस्थान सम्पर्क

मुख्‍यमंत्री कार्यालय, राजस्‍थान सरकार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान

नियम व शर्तेंसाइट मैपस्क्रीन रीडर एक्सेसअभिगम्यता विवरणवेबसाइट नीति

नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी: श्री अरुण कुमार जोशी

पद : अतिरिक्त निदेशक (सूजस)

मोबाइल नंबर : 9610409010

ईमेल: dpr-comp-rj[at]nic[dot]in

 

Rajasthan Government

सुजस

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *