Mon. Oct 19th, 2026
Screenshot_20240102-183607_Gallery

अजमेर। शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। हवा के बर्फीले तेवर नश्तर चुभते रहे। ओस की बूंदे वाहनों, पेड़, पौधों और जमीन पर हल्की फुहार से गिरती रही। सुबह 10 बजे तक भी कोहरे के बीच सूरज नहीं निकल पाया। वैशाली नगर, शास्त्री नगर, गुलाब बाड़ी, आदर्श नगर आदि क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर सर्दी की चुभन से बचने का प्रयास करते रहे। घरों मे लोगो ने सिगड़ी, रूम हीटर जलाकर राहत पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *