Thu. May 1st, 2025
20231203_162545

अजमेर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता भदेल जीत गई। उन्हें 71,319 वोट मिले। उनकी जीत का मार्जिन 4446 रहा। वही कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपदी कोली को 66,873 वोट मिले। सबसे कम 13 राउंड अजमेर दक्षिण मे होने से परिणाम जल्दी भी आएगा। अनीता भदेल ने लगातार 5 वी बार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। अनीता भदेल की जीत से कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर छा गई। अजमेर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र मे 9 प्रत्याशी मैदान में थे। आठों विधान सभा क्षेत्रों मे से सबसे पहला परिणाम अजमेर दक्षिण का आया है। यहां अनीता भदेल ने जीत का परचम फहराया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी द्रोपदी कोली को 4446 वोटों से हराया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *