Sun. Oct 18th, 2026
20231203_062228

अजमेर। विधान सभा चुनावों की मतगणना आज 3 दिसंबर रविवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में की जाएगी। इस दौरान मतगणना स्थल के आस पास यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। परवतपुरा चौराहा से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जाने वाला आम आवगमन निषेध रहेगा। केवल मतगणना संबंधित वाहन व मतगणना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाहन ही आ जा सकेंगे। व इन अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन गेट नं 3 में प्रवेश कर गेट के दाहिनी तरफ पार्क किए जाएंगे। नसीराबाद से अजमेर आने वाले भारी वाहनों को नसीराबाद दिलवाड़ा पुलिया से ही मांगलियावास एवम श्रीनगर की तरफ डायवर्ट करवाया जाएगा। नसीराबाद से अजमेर आने वाले वाहनों को रीको औद्योगिक क्षेत्र से हाइवे पर प्रवेश करवाया जाएगा। अजमेर से नसीराबाद जाने वाले सभी प्रकार के वाहन तोषनीवाल फेक्ट्री, पुराना रीको एरिया होते हुए। धर्मकांटा से सेनदरिया कट से ब्यावर रोड की तरफ होते हुए। नए रीको एरिया में प्रवेश कर नसीराबाद की तरफ जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *