Sun. Oct 18th, 2026
20231202_153134

अजमेर। जिले के किशनगढ़ उपखंड के रूपनगढ़ में आज सुबह एक निजी बस एवं स्कूल बस में भिड़ंत होने से एक बच्चे सहित दो की मौत हो गई। वहीं करीब 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घने कोहरे के कारण यह हादसा रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के करकेडी एवं अमरपुरा गांव के बीच हुआ। हादसे में स्कूल बस चालक सहित एक बच्चे की मौत हो गई। घायल बच्चों को करकेड़ी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से 6 बच्चों को अजमेर रेफर किया गया है। बता दे की प्राइवेट बस में भी कई यात्री सवार थे। शनिवार सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम थी। जिस कारण यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *