Sun. Oct 18th, 2026
20231203_154325

अजमेर। अजमेर संभाग की आठों विधान सभा सीटों पर चौकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। जहा पहले आठों सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। वही 7 सीटों पर भाजपा भारी पड़ गई। अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से 7 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अजमेर उत्तर से वासुदेव नानी, अजमेर दक्षिण से अनीता भदेल, ब्यावर से शंकर सिंह रावत, पुष्कर से सुरेश सिंह रावत, केकडी से शत्रुघ्न गौतम, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, मसूदा से वीरेंद्र सिंह कानावत ने भाजपा की तरफ से जीत दर्ज कर ली है। वही जिले की आठ विधानसभा सीटों में से मात्र किशनगड़ सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विकास चौधरी ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *