अजमेर। पुष्कर मेले में आयोजित साफा बांधने की प्रतियोगिता में मेक्सिको के कपल (मेक्सिको की बेट्टी) ने महज 10 सेकंड में साफा बांधकर पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में 10 से अधिक देशों के करीब 20 कपल शामिल हुए थे। जहां इटली और इंग्लैंड के प्रतिभागी भी चर्चा में रहे। पुष्कर मेले में साफा बांधने और तिलक लगाने का आयोजन किया गया। जिसमें विदेशी सैलानियों ने उत्साह से भाग लिया। मेक्सिको के कपल ने 10 सेकंड में साफा बांधकर पहला स्थान पाया। जबकि इटली और इंग्लैंड की टीमें भी आगे रहीं।