अजमेर, 5 नवम्बर। उप वन संरक्षक श्री नंदलाल प्रजापति का अभिवादन श्री श्रीयादे माता मंदिर घुघरा घाटी जयपुर रोड़ अजमेर की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा साफा एवं उपरना पहानाकर गुरूवार को किया गया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री रमेश चन्द प्रजापति, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल, श्री रामेश्वर लाल, श्री राजमल, श्री जीवन राम कायड़, श्री महेन्द्र, श्री ओमप्रकाश भी शामिल थे। उप वन संरक्षक श्री प्रजापति द्वारा समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया गया।