Sun. Nov 1st, 2026
IMG_20261101_164624

 

 

अजमेर। आत्मा योजना के तहत अजमेर जिले के किसानों का दल अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण के लिये रविवार को रवाना हुआ। योजनान्तर्गत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीक एवं अनुसंधान को जिले के किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील कृषकों को अन्तर राज्यीय कृषक भ्रमण गतिविधि के दौरान गुजरात राज्य के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, कृषि प्रशिक्षण संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि प्रसंस्करण ईकाईयों एवं प्रगतिशील कृषकों आदि के यहाँ अवलोकन कराया जायेगा। कृषक उन्नत बीज किस्म, जल एवं मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशी उपयोग, समेकित खेती प्रणाली, जैविक खेती, संरक्षित खेती, उद्यानिकी, डेयरी, एवं पशुपालन इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों को जानने का प्रयास करेंगे। कृषकों का यह दल गुजरात स्थित दांतीवाड़ा, जीरा मण्डी उन्झा, मेहसाना डेयरी, जगुदान, ओखा, जुनागढ़ आदि स्थानों का दौरा करेगा। कृषक भ्रमण दल को उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा श्री संतोष कुमार तंवर, तथा उप परियोजना निदेशक आत्मा पूजा दोताणियाँ द्वारा भ्रमण प्रभारी श्री मुजीर्बरहमान एवं सहप्रभारी श्री सुभाष चन्द्र खोजा के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

(संतोष कुमार तंवर) उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *