अजमेर। अजमेर के दरगाह के लाखन कोटड़ी (ममैया का चौक) इलाके में असामाजिक तत्वों ने लक्ष्मण जेठानी के खड़े ऑटो रिक्शा में आग लगा दी।आग लगने से ऑटो रिक्शा को करीब ₹60,000 से ₹70,000 तक का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि ऑटो एलपीजी (LPG) वाला था और कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ। ऑटो मालिक का आरोप है कि इस इलाके में अक्सर नशेडियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। घटना स्थल के पास ऑटो के नीचे नशे के इंजेक्शन और शीशियां भी मिली हैं। पीड़ित ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इलाके में पुलिस गश्त व सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।