अजमेर। अजमेर शहर में बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी वीरुमल मुलानी की मौत हो गई। वीरुमल मुलानी (70 वर्ष), निवासी – अभियंता नगर, वैशाली नगर, निवासी है। वीरुमल जी रात को अपनी दुकान बंद करके एक्टिवा से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, मुंह और सीने में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उन्हें जवाहर लाल नेहरू (JLN) अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।