अजमेर, 9 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त जोनल अधिकारियों के लिए शनिवार 10 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।