Sat. Oct 10th, 2026
IMG_20261009_165848

अजमेर। अजमेर जिले के नसीराबाद में दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में फर्जी इनकम टैक्स (IT) अफसर बनकर लाखों की लूट का बड़ा मामला सामने आया है। 9 अक्टूबर 2026 को दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लगभग 5 से 6 बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे। उन्होंने खुद को असली अधिकारी दिखाने के लिए सफेद कपड़े पहन रखे थे और उनके हाथों में फाइलें व दस्ताने थे। बदमाशों ने वहां के ट्रांसपोर्ट और मोटर पार्ट्स कारोबारी अनिल माहेश्वरी के घर को निशाना बनाया। वारदात के समय घर के पुरुष सदस्य अपनी दुकान/ऑफिस गए हुए थे और घर पर महिलाएं व उनका बेटा मौजूद थे। जांच के बहाने घर में घुसे इन बदमाशों ने परिजनों को झांसा दिया। वे महज 12-13 मिनट के अंदर लॉकर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और 3 मोबाइल फोन समेटकर फरार हो गए। जाते समय जब कारोबारी के बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे उसे धक्का देकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने और बदमाशों की तलाश में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *