Sun. Sep 13th, 2026
IMG_20260913_165040

अजमेर। अजमेर शहर के घूघरा विनायक कॉलोनी में एक जेल वार्डन के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा गहने और कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला जेल वार्डन अपने पीहर (मां के पास) किशनगढ़ गई हुई थी। घर पूरी तरह से बंद और सूना था। जिसका फायदा उठाकर चोर ताले तोड़कर अंदर घुस गए। महिला जब अपने पीहर से वापस घर लौटी, तब उसे दरवाजे के ताले टूटे मिले और अलमारियों का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने घर के अंदर रखी नकदी (कैश) और सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और बिखरे हुए सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *