अजमेर। अजमेर शहर में राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 आज (13 सितंबर) यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा द्वारा आयोजित की गई। जिसमें अजमेर के 37 परीक्षा केंद्रों पर 13,753 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है। केंद्रों पर सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। और सुबह 10:00 बजे के बाद गेट बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों के लिए तीन पेज का कलर प्रवेश पत्र और मूल आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था। आधी आस्तीन के हल्के रंग के कपड़े और साधारण चप्पल/सैंडिल की अनुमति थी।