Sun. Sep 13th, 2026
IMG_20260910_154620

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में 80 वार्डों के 4.33 लाख से अधिक मतदाता पार्षद चुनेंगे। मेयर पद महिला के लिए आरक्षित होने से भाजपा और कांग्रेस के सियासी समीकरण बदल गए हैं। आरक्षण और नए परिसीमन ने कई दिग्गजों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। जबकि नए इलाके चुनाव में गेम चेंजर बन सकते हैं। अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में फिलहाल 4,33,638 मतदाता हैं। इनमें 2,15,387 पुरुष, 2,18,236 महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। मतदाताओं के लिहाज से वार्ड नंबर 3 सबसे बड़ा चुनावी मैदान है। यहां 10,448 वोटर हैं। वहीं वार्ड नंबर 12 सबसे छोटा है। जहां सिर्फ 2,654 मतदाता हैं। यानी एक वार्ड में वोटरों की संख्या दूसरे वार्ड के मुकाबले करीब चार गुना तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *