Sun. Sep 13th, 2026
IMG_20260910_131443

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत 11 सितंबर (शुक्रवार) को होने वाले मतदान में 360 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होने जा रहा है। नगर निगम के कुल 80 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए होने वाले इस चुनाव के परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। नगर निगम की चुनावी जंग में इस बार मुख्य दलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP): 79 उम्मीदवार (एक नामांकन रद्द होने के कारण) उम्मीदवार है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 77 उम्मीदवार है। निर्दलीय एवं अन्य दल: 204 उम्मीदवार है। अजमेर नगर निगम क्षेत्र में इस बार डेढ़ लाख से अधिक युवा मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं जो उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दोनों ही प्रमुख दलों (भाजपा और कांग्रेस) को अपने-अपने क्षेत्रों में बागियों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या दिलचस्प हो गया है। इस बार अजमेर नगर निगम के मेयर का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए आरक्षित है। जिसके चलते महिला उम्मीदवारों और पार्षदों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *