अजमेर। अजमेर शहर के पालरा चौराहा के पास एक मंदिर परिसर में मांस से भरा कट्टा मिला है। जिस पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। अजमेर जिले के पालरा चौराहा के पास स्थित मंदिर परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर परिसर के अंदर मांस से भरा कट्टा फेंके जाने की बात सामने आई। घटना के विरोध में ग्रामीण मंदिर परिसर में अनशन और प्रदर्शन पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांत कराया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। FSL (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटॉरी) टीम ने मांस के सैंपल ले लिए हैं। तथा आरोपी का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।