Sun. Sep 13th, 2026
IMG_20260912_132049

अजमेर। अजमेर नगर निगम (निकाय) चुनाव के तहत मतदान संपन्न होने के बाद क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी पुष्कर के एक रिसॉर्ट (Pushkar Resort) में ठहरे हुए हैं। 11 सितंबर को मतदान खत्म होने के बाद, पार्षदों को टूटने से बचाने और बोर्ड बनाने की रणनीति के तहत बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों को पुष्कर रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशियों को भी एक जगह पर इकट्ठा करने की तैयारी की गई है। और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सुरक्षा के लिहाज से बाड़ेबंदी में शामिल किया गया है। दोनों ही प्रमुख दल अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के तहत अगला कदम उठाने और अपना बोर्ड बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *