अजमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अजमेर में निकाय चुनाव के प्रचार के सिलसिले में प्लाजा सिनेमा से गांधी भवन तक रोड शो और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने आए। वे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा अजमेर शहर में आए। और उन्होंने अजमेर नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्लाजा सिनेमा से गांधी भवन के बीच रोड शो किया और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।