अजमेर। अजमेर सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जेल प्रशासन ने इस भावनात्मक और पवित्र त्यौहार के लिए विशेष इंतजाम किए। जहां सुरक्षा जांच के बाद बहनों को अपने बंदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने की अनुमति दी गई। सलाखों के पीछे बंद भाइयों को राखी बांधते समय कई बहनों और कैदियों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान बहनों ने भाइयों से भविष्य में अपराध के रास्ते से दूर रहने का वचन भी लिया।