Fri. Aug 28th, 2026
IMG_20260827_143208

अजमेर। नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव के दौरान साइबर ठग मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बना सकते हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने विशेष साइबर एडवाइजरी जारी कर आमजन से सतर्क रहने की अपील की हैं। फर्जी वोटर लिंक, ओटीपी, क्यूआर कोड, फिशिंग ईमेल और डीपफेक के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी तथा भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा सकती हैं। साइबर ठग WhatsApp या SMS के माध्यम से “अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें” या “आपका पोलिंग बूथ बदल गया है” जैसे संदेश भेजकर फर्जी लिंक पर क्लिक कराने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। मतदाता सूची या मतदान संबंधी जानकारी केवल State Election Commission, Rajasthan और CEO Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर वोटर कार्ड अपडेट या सत्यापन के नाम पर OTP, बैंक विवरण, UPI PIN या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करें। याद रखें OTP साझा करना सीधे साइबर ठगी का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *