अजमेर। अजमेर शहर में नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने चुनावी अभियान का आगाज करते हुए गुरुवार को शहर में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में वाहनों के काफिले से एक विशाल रैली निकाली गई। इस वाहन रैली के माध्यम से कांग्रेस ने नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 36 साल के शासन पर निशाना साधा और उसे घेरा। इस रैली में आम वाहनों के अलावा विंटेज कारों का काफिला भी शामिल रहा। जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना।